Home Blog Page 2

ऐतिहासिक पल: भारत के इतिहास में 15 अगस्त एक महत्वपूर्ण दिन

भारत के इतिहास में 15 अगस्त एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन भारत ने अपनी आजादी प्राप्त की थी। 1947 में इसी दिन भारत ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र अर्थात स्वतंत्रता दिवसकी शुरुआत की।

15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए, लोग एक-दूसरे को तिरंगे में झंडा फहराकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते हैं। समूचे देश में राष्ट्रीय गानों, नाटकों, कवि सम्मलेनों, और संस्कृति के आयोजन किए जाते हैं।

15 अगस्त यह एक ऐसा दिन जिसे हर भारतवासी बड़े ही गर्व और उल्लास से मनाता है क्योंकि यह उसके स्वतंत्रता दिवस का प्रतीक है। इस दिन वर्ष 1947 में, भारत ने स्वतंत्रता के लिए लंबे और कठिन संघर्ष के बाद ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। देश के संघर्ष का नेतृत्व विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों ने किया, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी और देश को विदेशी प्रभुत्व की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

स्वतंत्रता की यात्रा एक बहुत बड़ा संघर्ष था जो दशकों तक चला, जिसमें लाखों भारतीयों ने आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग के लिए तरह – तरह आंदोलनों, विरोध प्रदर्शनों और नागरिक अवज्ञा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और कई अन्य प्रमुख नेताओं के प्रयासों के प्रयासों से भारत स्वतंत्र हो पाया।

15 अगस्त

14 अगस्त 1947 की रात को, भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया था, और यह आधी रात को लागू हुआ, जिससे दो स्वतंत्र राष्ट्रों – भारत और पाकिस्तान का निर्माण हुआ। भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया, जो देश के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक था।

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। यह उन मूल्यों और सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करने का दिन है जिनके लिए हमारे पूर्वज खड़े थे और भारत की एकता, विविधता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हर एक कार्यों में सहभागिता रहा, जिससे की हमारी स्वतंत्रता को एक नए अध्याय के रूप में लिखा जाये।

हर साल 15 अगस्त को, देश अपनी स्वतंत्रता और प्रगति का जश्न मनाने के लिए एक साथ आता है, जो भारत को परिभाषित करने वाली सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रदर्शन करता है। भारत के प्रधान मंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं, उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हैं।

जैसा कि हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, यह पहचानना आवश्यक है कि स्वतंत्रता जिम्मेदारियों के साथ आती है। यह राष्ट्र की बेहतरी की दिशा में काम करने, सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, समुदायों के बीच आपसी प्रेम को बढ़ावा देने और एक समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण करने का एक अवसर है।

15 अगस्त का महत्व महज ऐतिहासिक महत्व से कहीं अधिक है; यह स्वतंत्रता की भावना, भारतीय लोगों के लचीलेपन और एकता की शक्ति का प्रतीक है। आइए हम अपनी कड़ी मेहनत से अर्जित स्वतंत्रता को संजोएं और सुरक्षित बनाएं रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत को एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास करें। जिससे देश बाहरी बुरी शक्तियों से लड़ने के लिए मजबूत बन सके।

15 अगस्त का दिन भारतीयों के लिए एक संकेतिक अर्थ रखता है, जो उन्हें राष्ट्रीय एकता, स्वाधीनता, और समरसता के प्रतीक के रूप में याद रखते हैं। इस दिन को ध्यान में रखते हुए, हमें अपने देश के विकास और प्रगति में योगदान देने का संकल्प करना चाहिए। आप सभी हमारे प्रिय पाठकों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की शुभकामनाएं!”

दैनिक राशिफल

          दैनिक राशिफल दिनांक 23 जुलाई 2023
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत भारी है। आज विभिन्न प्रकार के तनाव आपको चारो तरफ रहेंगे। तनाव अधिक होने के कारण मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज विरोधी काफी सक्रिय भूमिका में रहेंगे आपको उनसे सचेत रहना चाहिए। वाणी प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि व्यर्थ विवाद हो सकता है।आज व्यवसाय मध्यम रहेगा। किन्तु पुराना बकाया धन मिलने का योग है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा सम्भव है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आज कोई नयी डील में हो सकती है।  वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली साबित होगा। आज आपके लिए कुछ अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं।  फिर भी आप को अपना ध्यान अपने कैरियर की ओर बनाए रखना चाहिए। आज शासन सत्ता का लाभ मिलता नजर आ रहा है। व्यवसाय में परिश्रम की अधिकता रहेगी मगर धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी निर्धन को वस्त्र दान करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

कर्क राशि
आज कर्क राशि के जातकों को अपने व्यवहार में थोड़ा सुधार करने की आवश्यकता है। आज मित्रों के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। यात्रा करते समय थोड़ा सावधान रहें कुछ चोरी का अंदेशा है। सम्बन्धों में कुछ खटास नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज किसी को धन उधार देने से बचें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला प्रभाव वाला है। आज आपके ऊपर अथवा घर परिवार के ऊपर कोई विपत्ति आ सकती है लेकिन आपका धैर्य आपके लिए सच्चा साथी साबित होगा। धैर्य के बल पर आये हुए सङ्कट का सामना करेंगे। आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाये रखना चाहिए। आज हित मित्रों का लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें विशेष रूप से दोपहिया वाहन के समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। आज मन में आ रही दुविधा को खत्म करिये यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी पेशे से जुड़े हैं तो स्वार्थी और चापलूस लोगों से सावधान रहें। चापलूसी करने वाले लोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आज किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दिन आपके अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी। आज का दिन नकारात्मक प्रभाव वाला नजर आ रहा है। धन सोच समझ कर खर्च करें। कमाई के साधनों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। आज गायत्री मंत्र का जाप मन में करते रहे। किसी गरीब को अन्न का दान करें।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और किसी शुभ समाचार के संकेत मिल रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की दिशा में सफलता के योग हैं। आज आपको भाग्य का साथ मिल रहा है। आपके द्वारा किया गया परिश्रम आपके भाग्य में चार चांद लगा रहा है। स्वास्थ्य उत्तम है। घर परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकता है। आज भगवान शिव को अच्छत अर्पित कर के आशीर्वाद प्राप्त करें। हो सके तो गाय को हरा चारा खिलाएं। हित मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ का योग है।

वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। भाइयों के साथ मेल मिलाप रहेगा।  भाइयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा परिणाम मिलेंगे। आपके द्वारा  संबंध और मधुर बनेगा। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी है। जीवन साथी का स्वास्थ्य सही है। आज भाग्य का साथ मिल रहा है। कारोबार के क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। आज प्रेमी संग मुलाकात का योग है लेकिन आज किसी तरह का वादा न करें।

धनु राशि
धनु राशि वालों को आज का दिन सुखद अनुभव होंगे। आय की अपेक्षा आज खर्चे बढ़ रहे हैं।  आज नाजायज खर्चो में बढ़ोतरी होगी।  आज मानसिक तनाव हो सकता है। आज सूर्य देव को जल दे और गायत्री मंत्र का पाठ अवश्य करें। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों में सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज किसी से व्यर्थ वाद विवाद न करें। आज मान सम्मान में बढ़ोतरी हो रही है। आज आपको यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि चोट लगने की सम्भावना है।

मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों के सारे काम बनते नजर आ रहे हैं। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कारोबार में आज मन मुताबिक लाभ होगा। आज आपकों व्यसनों से दूर रहना चाहिए। लोगों में आज आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। नौकरी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में  हाथ आजमा सकते हैं जिसका लाभ भी मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ रही हैं। आपके माध्यम से आज किसी करीबी व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। आज परिवार के साथ कहीं पिकनिक या घूमने की प्लानिंग बन सकती है। आज दूर की यात्रा हो सकती है।

कुंभ राशि
आज कुम्भ राशि वालों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।  नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं। आज आपको जीविका के क्षेत्र में बहुत परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से कुछ तनाव मिल सकता है। धन का उधार लेन देन करने से बचना श्रेयस्कर होगा। कुछ दिनों से आप के दिमाग में जो भी बातें चल रही हैं  उसके क्रियान्वयन का आज उचित समय है। काल करे सो आज कर आज करे सो अब के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए कार्यों को तत्काल प्रभाव से कर डालिये। आज किसी तरह का कोई वादा न करिये। छात्रों को आज उनके परिश्रम का उचित परिणाम प्राप्त होगा।

मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज आपका मन कार्य में लगेगा और उसका परिणाम भी तत्काल प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में थोड़े उतार चढ़ाव मिल सकते हैं। आज मन में बहुत से भाव उत्पन्न हो रहे हैं। मन में कभी प्रसन्नता और कभी उदासीनता के भाव हो सकते हैं।  आज क्रोध में कोई ऐसा कदम न उठाये जो पछतावे का कारण बने। जिस क्षेत्र में आप कार्य करने के इछुक हैं,  आपको उस क्षेत्र में अच्छे से सीखने-समझने की आवश्यकता हैं तभी आप सफल हो पाएंगे। जीवन चलने का नाम है इसलिए जीवन को उसके नैसर्गिक प्रवाह में बहने दीजिए।

12 राशियों का दैनिक राशिफल दिनांक 19 जुलाई 2023

0

 

दैनिक राशि फल दिनांक 19 जुलाई 2023

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।  रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन का  लाभ मिलेगा। आज किसी प्रकार के जोखिम कार्य न करें।आज किसी से किसी तरह का विवाद न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है, साथ ही पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा है।आज धन को फालतू खर्च होने से रोकना जरूरी है।आज चोरी या खोने के चांस बन रहे हैं अतः आप अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आपसी तालमेल बिगड़ सकता है अतः वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। आज व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में थोड़ा लाभ है।आज आमदनी थोड़ी थोड़ी बढ़ेगी। आज आपका फसा हुआ धन मिलने के योग हैं। पेट से सम्बंधित रोगों से सावधान रहना चाहिए।  वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। शत्रु और रोग आपको पीड़ित कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें, और विवाद से बचना होगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं चोट चपेट लगना संभव है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है तो वह धन वापस मिल सकता है बस आपको प्रयास करना होगा। आज की गई छोटी मोटी यात्रा सफल हो सकती है। आज परिवार में आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ सकता है। आज किसी तरह का कोई सहयोग नहीं मिलेगा। जीविका के प्रति आर्थिक समस्या बनी रहेगी। आज आपको दुर्व्यसनों से  बचना चाहिए। व्यवसाय में आज आशातीत लाभ न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। 

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है।आज आपको व्यर्थ के तनाव मिल रहे हैं।आज आपको विवाद से बचना चाहिए। किसी तरह के निर्णय में जल्दबाजी न करें। किसी नई योजना के लिए काम कर सकते हैं। नए अनुबंध लाभकारी होंगे।  नौकरी के क्षेत्र में जोखिम न उठायें।  जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। व्यवसाय में आज हानि की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ मिलता नजर आ रहा है।थोड़े प्रयासों से ही धन लाभ हो  सकता है। न्यायालय से सम्बंधित कार्यों में आने वाली बाधा दूर होगी। आज आप व्यवसाय में पूँजी निवेश कर सकते हैं। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में उन्नति होगी।आज वाहन अथवा घर का सुख प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आज विरोधी सक्रिय हैं और आपको हानि पहुंचा सकते हैं। वाहन प्रयोग करते समय सचेत रहे चोट लगने की संभावना है।  आज यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें चोरी होने का भय है।वाणी की सौम्यता बनाये रखें ताकि विवाद आदि से बच सकें। पुराने शत्रु और पुराने रोग उभर सकते हैं। आज किसी तरह का जोखिम न लें। परिवार में आज मेल मिलाप अच्छा रहेगा ।  कर्मचारियों पर निगाह बनाये रखें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन दौड़ भाग वाला रहेगा लेकिन लाभदायक भी सिद्ध होगा। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें चोट चपेट लगने से शारिरिक कष्‍ट  संभव है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आज भाई बहनों  का सहयोग प्राप्त होगा। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में  मन लगेगा और धन लाभ होगा।  प्रत्येक सम्बंध की एक मर्यादा होती है इसलिए आज संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि
 वृश्चिक राशि वालों आज आपके विरोधी सक्रिय हैं। आज का दिन थोड़ा बहुत भागदौड़ वाला है। यात्रा में सम्भल कर चले क्योंकि चोट चपेट की सम्भावना है। कोई रोग से शारिरिक कष्ट संभव है। भैतिक सुख सुविधाओं में वृध्दि होगी।  भूमि व भवन सुख प्राप्त होगा। किसी मित्र की सहायता से रोजगार मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिश्रम द्वारा कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग में सही सामंजस्य बनाये।

धनु राशि
 धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।आज आमोद प्रमोद के साधनों में वृध्दि हो सकती है। आज किसी उत्सव आदि का आनंद मिलेगा। छात्रों को परिश्रम द्वारा सफलता मिलेगी। व्यवसाय उत्तम चलेगा। नये योजनाओं पर विचार विमर्श हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। समाज में आज मान सम्मान की प्रप्ति होगी। आपके द्वारा कोई साहसिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल आज सुखद है।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन निराशा भरा हो सकता। आज शत्रु और रोगों से सचेत रहें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। कोई दु:खद समाचार मिलने से मन व्यथित हो  सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही लोकप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। संपत्ति संबंधी कुछ विवाद हो सकता है। 
 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आज आपके मान सम्मान में वृध्दि होगी। थोड़े प्रयास द्वारा ही धन प्राप्ति सुगम होगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। मित्रों से लाभ होगा। व्यवसाय मन मुताबिक चलेगा । कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
 

मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपके लिए शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहें,  विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

RIAMS के डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कैंप में लोगों को फ्री में दवाईयां, त्वचा व बाल रोग स्वास्थ्य संबंधी जानकारी..

1

राजधानी लखनऊ के  ACADIS HOSPITAL में त्वचा व बाल रोग विशेषज्ञ और बेबी केयर स्पेशलिस्ट डॉ. एकांश शेखर द्वारा बीते 24 जून 2023 को दो दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया।

जिसमें हरियाणा RIAMS के मशहूर डॉ. प्रगति सुभा डायरेक्टर फेसियल प्लास्टिक सर्जन, डॉ. लोकेश कुमार कंसल्ट प्लास्टिक सर्जरी, डॉ. प्रियंका त्यागी कंसल्ट डरमटोलॉजिस्ट, डॉ.  एकांश शेखर बोर्ड सर्टिफिकेट डरमटोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें।

इन सभी मशहूर डॉक्टरों के द्वारा इस कैंप का शुभारंभ हुआ।

कैम्प का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहा, जिसमें बेबी केयर और त्वचा से संबंधित मरीजों की भारी भीड़ रही।

इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टरों का कहना है की वह हर महीने इसी तरह कैम्प लगा कर हर आम आदमी तक अपनी सुविधा को पहुंचाते रहेंगे!

जिससे हर आम जन मानस अपनी त्वचा का ख्याल आसानी से रख सके।

RIAMS के इस मेडिकल कैंप में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई साथ में जरूरतमंदों के बीच में फ्री दवा का वितरण किया गया। मरीजों ने कैम्प की बहुत तारीफ की और  डॉक्टरों को धन्यवाद भी दिया।

रिपोर्ट: सैफिया मुस्कान

अदभुत बस्ती

लखनऊ (यूपी)

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में मची धूम।

1

 गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में मची धूम।

 नगर पंचायत गणेशपुर में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में भारत माता के जयकारे लगे। गणेशपुर नगर पंचायत के सभी विद्यालयों में बहुत ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। श्रीमती रामवासी एजुकेशनल एकेडमी में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गए। डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

दुबौला के आशा एकेडमी में लोकपाल मनरेगा दिव्य प्रकाश पांडेय ने बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। 

 इसीक्रम में डी पी एच पब्लिक स्कूल में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम थोड़े बहुत सभी विद्यालय में आयोजित हुए लेकिन आर आर मेमोरियल ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी गणेशपुर के बच्चों ने सबका मन मोहित कर लिया। विद्यालय में दुर्गेश भारतवंशी और अशर्फी लाल गुप्ता ने सयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।  नगर पंचायत गणेशपुर में आर आर मेमोरियल ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी ने बहुत सुंदर झांकी प्रस्तुत किया। 

यह झांकी शंकर नगर से पुलिस चौकी तक होकर पुनः वापस आ गई। झांकी में विभिन्न राज्यों के वेशभूषा में बालक बालिकाओं के साथ भारत माता का चित्रण किया गया। सबसे आगे गांधी जी अपने अनुयायियों के साथ चल रहे थे और गांधी जी को ncc के बच्चे गार्ड ऑफ ऑनर दे रहे थे। सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह और चन्द्र शेखर आजाद के चरित्र में बच्चों की छवि देखते बन रही थी। जबकि विद्यालय की बालिकाएं स्पेशल कमांडो के परिधान में पूरे क्षेत्र के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व बसंत पंचमी पर्व भी मनाया गया और माता सरस्वती की प्रतिमा पर अध्यापकों ने पुष्पार्जन किया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तेज प्रताप सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक जे डी विश्वकर्मा ने बच्चों को बताया कि अपनी आजादी को सुरक्षित रखने के लिए बाबा साहब ने संविधान की रचना की। हम सभी को इस संविधान का सम्मान करना चाहिए।

 इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम का संयोजन नीलम शर्मा ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन मन्दीप शर्मा कर रहे थे। कार्यक्रम में स्नेहलता, निशा, नितिका, नीलेश, बैजनाथ,नन्दिनी, रत्नेश, जयेश, रामअवतार, सुजीत, अरुण सोनकर, राम भवन वर्मा, पप्पू मोदनवाल, उमेश गुप्ता, सन्दीप, भरत लाल, श्री गोविंद शुक्ला, मनीषा, सुरेश, अंकुर,अजय, रिंकू मोदनवाल आदि उपस्थित रहे। 

नेताजी सुभाषचंद्र बोस:संघर्ष से रहस्य तक

0

 महान

बहुत बहुत स्वागत है आपका हम आपके लिए लाये हैं एक ऐसा कार्यक्रम जिसका नाम है महान। जी हां मित्रों देश की महानता में योगदान देने वाले महापुरुषों और उनके जीवन की महान घटनाओं का ज़िक्र करेंगे अपने इस कार्यक्रम में जिसका नाम है महान। इस कड़ी में आज हम चर्चा करेंगे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर।

 नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अनछुए पहलुओं के विषय में

दोस्तों नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नाम लेते ही हमारे शरीर का रोम रोम कम्पन करने लगता है। हम सभी के अंदर एक इच्छा शक्ति जागृत होती है कि काश उस समय हम भी नेता जी के साथ जुड़े होते। आज हम जानेंगे नेता जी के अनछुए पहलुओं के विषय में ।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के

नेता जी आजीवन संघर्ष करते रहे लेकिन स्वतंत्र भारत में वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। इस वर्ष सरकारी प्रयास से इंडिया गेट के पास जॉर्ज पंचम के स्थान पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित हो रही है। नेताजी के लिए हम सभी भारतीयों की यह भावभीनी श्रद्धांजलि होगी।

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि नेताजी का पूरा नाम था नेता जी सुभाष चन्द्र बोस।

जी हां मित्रों 23 जनवरी 1897 का वह महान दिन  जब उड़ीसा के कटक में  माता प्रभावती देवी और पिता जानकी नाथ बोस के परिवार में नेता जी का जन्म हुआ। पिता पेशे से वकील और माता साधारण गृहणी की नौवीं सन्तान थे सुभाष चन्द्र बोस, नेता जी बचपन से ही क्रांतिकारी विचारधारा के थे। 1902 से 1912 तक की प्राथमिक शिक्षा मिशनरी के यूरोपियन स्कूल कटक में शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद प्रेसीडेंसी कॉलेज में प्रवेश मिला। वहां नेता जी ने फिलॉसफी में स्नातक उत्तीर्ण किया।

प्रेसिडेंसी कालेज से ही इनके मन में अंग्रेजों के प्रति विद्रोह की भावना जगी। 1916 में नेता जी प्रेसिडेंसी कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए थे। दरअसल हुआ यों कि उस समय भारत में जातिवाद अपने चरम पर था। उसी समय एक अंग्रेज प्रोफेसर भारतीय छात्रों से बड़ी घृणा करता था। वो भारतीय छात्रों को अक्सर प्रताड़ित करता ये बात नेता जी तक पहुंच गयी। फिर क्या था नेता जी ने विरोध प्रदर्शन किया पहली बार नेता जी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों को एकत्र किया। बाद में उस प्रोफेसर ने सभी छात्रों से माफी मांगी। इस घटना से वह प्रोफेसर और वहां के प्रिंसिपल सुभाष से चिढ़ गये जिससे 1916 में ही सुभाष बाबू को कॉलेज से निकाल दिया गया।

नेता जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे स्वामी विवेकानंद और अरविंदो घोष को अपना आदर्श मानते थे। कटक वापस लौटे तो उस समय हैजा नामक बीमारी ने तांडव मचा रखा था। लोगों को असहाय मरता देखकर उनके मन मे बड़ी निराशा हुई उन्होंने यह निश्चय किया कि इन परिस्थितियों को वो बदल कर रहेंगे। 1916 से 1919 की पढ़ाई इन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद इनके बड़े भाई शरत चन्द्र बोस और पिता जी के कहने पर नेता जी लंदन चले गये और 1920 में आई सी एस की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया।

उधर गांधी जी भारत में असहयोग आंदोलन चला रहे थे। उस आंदोलन से प्रेरित होकर नेता जी ने अंग्रेजों की गुलामी को न स्वीकार करते हुए आई सी एस की नोकरी छोड़ दिया। 1923 में इन्हें अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया। देश को आजाद कराने का एक जज्बा उन्होंने अपने दिल में पाल रखा था। जिसके कारण उन्हें लगभग 11 बार जेल की सजा हुई। 1925 में जब वे मांडले जेल में थे तब उन्हें  कोई भयंकर रोग हुआ जिसके कारण इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। उसी बीच नेता जी के राजनैतिक गुरु चितरंजन दास की मृत्यु हो गयी जिससे नेताजी को  बहुत बड़ा धक्का लगा।

1928 में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में कोलकाता का अधिवेशन हो रहा था। उस अधिवेशन की जिम्मेदारी सुभाष चन्द्र बोस को सौंपी गई। वहीं से नेताजी के अंदर नेतृत्व का गुण आ गया। इसी बीच 1930 मे गाँधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ किया। जिसके तहत कोलकाता की कमान सुभाष चन्द्र बोस को सौंपी गयी। सुभाष चन्द्र बोस ने कोलकाता में सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया। जिसके चलते अंग्रेजों ने एक बार फिर नेता जी को जेल भेज दिया। जेल में रहते हुए भी 1930 में नेता जी कोलकाता के मेयर चुन लिये गये।

बार बार जेल जाने से नेताजी को टीबी रोग हो गया जिसका इलाज करवाने के लिए वे योरोप चले गए। 1933 से 1936 तक योरोप में रहे। उसी दौरान एमिली से इनका परिचय हुआ औऱ 1937 में एमिली से विवाह करके भारत आ गये। जिनसे  इनकी पुत्री अनिता बोष का जन्म हुआ। 1938 में हरिपुरा में कॉंग्रेस के अधिवेशन में कॉंग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद नेताजी सेना और संगठन की बातें उठाने लगे। नेता जी का मत था कि भारत की आजादी के लिए एक सेना की आवश्यकता है। किन्तु ये बातें गांधी जी को हजम नहीं हुई और गांधी जी सुभाष बाबू को कॉंग्रेस के अध्यक्ष पद के अयोग्य घोषित कर दिये, लेकिन 1939 के अधिवेशन में सुभाष बाबू को एक बार पुनः कॉंग्रेस का अध्यक्ष चुना गया उस समय गांधी जी सुभाष चन्द्र बोस का विरोध करते हुए कांग्रेस के 12 सदस्यों के साथ कार्यकारिणी से त्यागपत्र दे देते हैं ऐसे में केवल 2 सदस्यों के साथ वो काम करने में असमर्थ थे अतः 1939 में कॉंग्रेस से त्यागपत्र देते हुए आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। उसी समय द्वितीय विश्वयुद्ध प्रारंभ हो चुका था। जर्मनी ने पोलैण्ड पर आक्रमण कर दिया था। अंग्रेजी शासन सुभाष चन्द्र बोस को बहुत बड़ा खतरा समझता था इसीलिए 1939 में एकबार पुनः जेल भेज दिया गया। जहां उन्होंने अनशन शुरू किया जिससे इनकी  तबीयत बिगड़ने लगी और 1941 में जेल से तो रिहाई हो गई लेकिन घर में ही नेताजी को  नजरबंद कर दिया गया।

एक दिन अपने भतीजे शिशिर चन्द्र बोस की सहायता से घर वालों को बिना बताये घर से भाग निकले । कोलकाता से पेशावर होते हुए मास्को पहुंच गये। मास्को से रोम और रोम से होते हुए बर्लिन पहुंच चुके थे। इस सफर में इनको लगभग 50 दिनों तक काबुल में रुकना पड़ा जहाँ नेताजी एक गूंगे पठान का रोल कर रहे थे। इस बीच इनके पिताजी जी द्वारा दी गयी गोल्डेन वॉच किसी ने छीन ली लेकिन गूंगे बने रहने के कारण किसी से अपनी बात कहने में भी असमर्थ थे। इस तरह इनको बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस बीच मास्को में  नेताजी की मुलाकात स्टालिन से हुई जिनकी मदद से रोम होते हुए  बर्लिन पहुंच गये, जहां उनकी मुलाकात हिटलर से हुई जहां भारत की आजादी के लिए हिटलर का सहयोग मांगा।

1941 में विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी लगातार जीत हासिल कर रहा था वहीं ब्रिटेन पराजित हो रहा था। उस समय जर्मनी में लगभग तीन से चार हजार भारतीय युद्ध बंदी थे जिनसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मुलाकात होती है। उन युद्ध बंदियों को नेताजी सम्बोधित करके भारत की आजादी के लिए तैयार कर लिये। इस विषय पर नेताजी ने हिटलर से बात करके उन युद्ध बंदियों को आजाद करवा लिया। हिटलर तो उस समय जीत की मद में था फिर भी उसने सहयोग का वादा किया और जापान से मदद लेने में सहयोग भी किया। क्योंकि उस समय जापान सिंगापुर तक पहुंच चुका था इसलिए हिटलर की सलाह नेताजी सुभाषचंद्र बोस को पसंद आ गयी। हिटलर जापान से सहयोग के लिए प्रमुख भूमिका में था।

हिटलर की सहायता से ही यू बोट नामक पनडुब्बी द्वारा नेता जी मेडागास्कर तक पहुंच गये, जहां से जापान तक की यात्रा जापान के सहयोग से पूरी होती है। 1942 में जापान के प्रधानमंत्री तोजो ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को मदद के लिए आश्वासन दिया। एक बार पुनः आई एन ए का पुनर्गठन नेता जी ने किया। सर्वप्रथम आई एन ए जिसे आजाद हिंद फौज कहा जाता है का गठन कैप्टन मोहन सिंह ने किया था। यह भी एक भारतीय युद्ध बंदी थे। क्योंकि उस समय ब्रिटिश सेना में भारतीयों को ही रखा गया था और युद्ध के लिए इनको ही भेजा जा रहा था अतः युद्ध बंदियो में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के लिए यह एक सुंदर मौका था और जापान व जर्मनी में भारतीय युद्ध बंदियों को एकत्रित करके आजाद हिंद फौज को खड़ा कर दिया। कैप्टन मोहन सिंह ने आई एन ए में लगभग तीस हजार सैनिकों की भर्ती करते हैं लेकिन कैप्टन मोहन सिंह की ताकत बढ़ती देखकर जापान के प्रधानमंत्री तोजो को घबराहट होने लगती है और जापान इनको पुनः बंदी बना लेता है। इस बीच रास बिहारी बोस आई एन ए का नेतृत्व करते हैं। इसीलिए इतिहासकार रास बिहारी बोस को आई एन ए का जनक मानते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि कैप्टन मोहन सिंह ने आई एन ए का गठन किया औऱ रास बिहारी बोस उसकी देखभाल कर रहे थे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व ने  आई एन ए में एक बार पुनः जोश भर दिया। यानी हम कह सकते हैं कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आई एन ए का पुनर्गठन किया जिसमें भारतीय युद्ध बंदियों को शामिल किया गया था। उस समय लगभग सत्तर हजार सैनिकों को एकत्र करने में नेताजी सफल हुए।

1943 में सिंगापुर में सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा अस्थायी आजाद हिंद सरकार बनायी गयी। उधर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर जापान कब्जा कर लिया जिसे बाद में सुभाष चन्द्र बोस को सौप दिया गया। उन द्वीपों का नाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने शहीद और स्वराज द्वीप रखा। जिसे आजाद हिंद सरकार का प्रान्त घोषित कर दिया।

6 जुलाई 1944 को रंगून से आजाद हिंद रेडियो से उन्होंने गाँधी जी को राष्ट्रपिता कह कर सम्बोधित किया। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रथम व्यक्ति थे।रेडियो पर सम्बोधन करते हुए नेताजी ने कहा,”राष्ट्रपिता आजादी की अंतिम लड़ाई में हमें आशीर्वाद दीजिए”।

इसके बाद बर्मा से होते हुए कोहिमा और इम्फाल के रास्ते गंगा के मैदान में पहुंचने की योजना नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने बनाया था। अभी तक तो परिस्थितियां नेताजी के पक्ष में थी लेकिन 1944 के अन्त से परिवर्तन शुरू हो जाता है। जापान जर्मनी और इटली जो ब्रिटिश सेना से जीत रहे थे उनका बुरा दौर शुरू हो गया। अब ब्रिटिश सेना जीतने लगी। अप्रैल 1945 में हिटलर ने आत्महत्या कर लिया और इटली के मुसोलिनी की हत्या हो गयी।

उधर जापान का सबसे बुरा दिन आ गया जब  6 और 9 अगस्त को नागा साकी और हिरोशिमा पर अमेरिका ने परमाणु बम दागे। परिणाम स्वरूप जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया। उस समय नेताजी सुभाषचंद्र बोस टूट से जाते हैं और आई एन ए को डिसमिस करने की घोषणा कर दी । उस समय 70 हजार सैनिकों के लिए बहुत बड़ा आघात था क्योंकि जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस बर्मा में थे तो नेताजी के कहने पर महिलाओं ने अपने गहने आजाद हिंद फौज के लिए दे रही थीं। ऐसे में आजाद हिंद फौज के डिसमिस का फैसला बहुत ही घातक सिद्ध हुआ।

18 अगस्त 1945 का वह सबसे बुरा दिन था जब नेताजी ताइवान से जापान जा रहे थे। तभी उनका विमान क्रैश हो गया और नेताजी एक रहस्य बन गए। नेताजी की यह विमान दुर्घटना कैसे हुई इसकी पुष्टि आज तक नहीं हो सकी और नेताजी की मृत्यु एक रहस्य ही रह गई।

नेताजी की मृत्यु की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन कमेटी गठित की गयी। 1955 में शहनवाज कमेटी, 1970 में खोसला कमेटी औऱ 1999 में मुखर्जी कमेटी का गठन हुआ। दो कमेटी नेताजी की मृत्यु की पुष्टि करती हैं लेकिन मुखर्जी कमेटी की जांच में यह पता चलता है कि 18 अगस्त 1945 को ताइवान में किसी तरह का कोई विमान हादसा हुआ ही नहीं था। तो आखिर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आखिर गये कहां?

नेता जी के बारे में बहुत सी भ्रांतियां भी फ़ैली थी सच्चाई क्या थी कोई नहीं जानता था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु अभी तक एक रहस्य ही बनी है।

ऊपर का चित्र बस्ती जिले में गौर स्टेशन के पास सुमही नामक स्थान का है। यह एक आश्रम है जहां पर नेताजी जैसे एक साधू थे। ऐसा माना जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जब यह बात पता चली तो रातों रात उस साधू को न जाने कहाँ गायब कर दिया गया। सुबह गांव वालों को वह साधू दिखाई नहीं दिया।गांव वालों के कथनानुसार वह साधू आम इंसान जैसे नहीं थे। काफी लम्बे चौड़े कद काठी वाले थे। उनका सिर भी बहुत बड़ा था इसीलिए लोग उनको नेता जी मानते थे।

कोलकाता में कोई गुमनामी बाबा थे जिनको सुभाष चन्द्र बोस माना गया।

इसी तरह बाबा जय गुरुदेव ने खुद को सुभाष चन्द्र बोस बताया था।

आजाद हिंद फौज के ही एक सैनिक जिनका नाम था सालिक सिंह का कहना था कि नेताजी जिन्दा हैं और सीतापुर में एक आश्रम में रहते थे। वो अक्सर घोसी से सीतापुर जाते थे नेताजी से मिलने।

नेताजी के बारे में बहुत सी किवदंती है लेकिन हम अपनी तरफ से किसी भी किवदंती की पुष्टि नहीं करते हैं।प्रश्न यह उठता है कि नेताजी के पास एक दृढ़ इच्छाशक्ति थी फिर अगर वह जीवित थे तो इतनी गुमनामी में कैसे रह सकते थे?

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बातों का आम जनता पर बहुत असर पड़ता था। इस कार्य में उनके नारे बहुत प्रभावशाली थे। उन्होंने जय हिंद का नारा दिया। फिर एक नारा दिल्ली चलो यह भी आम जनता को प्रभावित किया।लेकिन जो सबसे अधिक प्रभावी रहा वो नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इस नारे पर माताओं ने अपने बेटों को देश के नाम पर दान कर दिया। औरतें अपने जेवर गहने देश की आजादी में नेताजी को समर्पित कर देती थीं। यह आकर्षण था नेताजी की आवाज में।

आज के एपिसोड में इतना ही अगले एपिसोड में फिर मुलाकात होगी इसी कार्यक्रम में जिसका नाम है महान।

रिपोर्ट: पंकज विश्वकर्मा

अदभुत बस्ती

निकाय चुनावों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ किया अपना रुख: यूपी नगर निकाय चुनाव UP NAGAR NIKAY CHUNAV

0

 निकाय चुनावों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ किया अपना रुख: यूपी नगर निकाय चुनाव UP NAGAR NIKAY CHUNAV

निकाय चुनाव मे ओबीसी आरक्षण का मामला, सरकार का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन रद्द।  

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का आदेश

नगर विकास विभाग का नोटिफिकेशन रद्द किया गया । 

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की पिटिशन मंजूर की । 

यूपी सरकार के आदेश के खिलाफ कोर्ट का फैसला । 

नगर विकास विभाग के नोटिफिकेशन को रद्द किया । 

नगर विकास का आरक्षण नोटिफिकेशन गैरकानूनी- कोर्ट । 

5 दिसंबर का शासन का नोटिफिकेशन रद्द किया गया । 

चुनाव कब होगा,इसका फैसला सरकार,आयोग करे- कोर्ट । 

जब नई आरक्षण व्यवस्था बनेगी तब चुनाव होगा । 

यूपी सरकार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से झटका । 

जस्टिस डीके उपाध्याय,जस्टिस लवानिया का फैसला । 

पहले 3-टी फॉर्मूला अपनाए सरकार- हाईकोर्ट । 

सरकार चाहे तो बिना आरक्षण चुनाव कराए- कोर्ट । 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 3-टी का पालन करना होगा- कोर्ट । 

सुप्रीम कोर्ट का सुरेश महाजन केस फैसले का आधार बना । 

संवैधानिक आरक्षण सही तरीके से दिया जाए- कोर्ट । 

कमेटी बनाकर सही तरीके से आरक्षण दिया जाए- कोर्ट । 

यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता फिलहाल बंद । 

बिना आरक्षण यूपी में निकाय चुनाव नहीं होगा । 

आरक्षण प्रक्रिया के बिना यूपी में चुनाव नहीं होगा । 

सरकार को आरक्षण की प्रक्रिया लागू करानी होगी ।

कोर्ट के आदेश के बाद योगी सरकार ने भी अपना बयान जारी कर बताया 

प्रदेश सरकार नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के परिपेक्ष में आयोग गठित का ट्रिपल टेस्ट करने के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके बाद ही नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराया जाएगा। सीएम योगी ने कहा राज्य सरकार उच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में तमाम कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अगर जरूरत होगी तो अपील करेगी। 


तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख मिलती रही है लेकिन इंसाफ नहीं मिला माई लॉर्ड, मिली है तो सिर्फ ये तारीख: यूपी नगर निकाय चुनाव UP NAGAR NIKAY CHUNAV

0

तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख मिलती रही है लेकिन इंसाफ नहीं मिला माई लॉर्ड,  मिली है तो सिर्फ ये तारीख: यूपी नगर निकाय चुनाव UP NAGAR NIKAY CHUNAV

27 दिसम्बर देखना यह है की, आज क्या हाईकोर्ट 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 517 नगर पंचायत की अधिसूचना पर लगी रोक को हटाएगा या और इसे बढ़ाएगा। 

क्या आज इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिसूचना पर अंतिम फैसला सुनाएगी ?

क्या अब यूपी नगर निकाय चुनाव मार्च अप्रैल मे होगी ?

नगर निकाय क्या होती है और इसकी स्थापना कैसे होती है ?

नगर निकाय की स्थापना तब होती है जब किसी गाँव या नगर को स्वशासन का अधिकार दिया जाता है इसकी स्थापना एक पत्र जारी कर किया जाता है जिसे नगरीय अधिकार पत्र कहा जाता है।  इस पत्र मे नगर संचालन एवं नगर अधिकारियों के चुनाव और नियुक्ति की जानकारी लिखी होती है जो कानूनी तौर तरीकों से लिखा होता है। 

क्या आज इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिसूचना पर अंतिम फैसला सुनाएगी ?

यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक जारी है। इस मामले मे आज 27 दिसम्बर को सुनवाई होनी है जैसा की पिछली सुनवाई मे कोर्ट मे सारी बहस पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने फैसला भी सुरक्षित कर लिया है इसी कारण आज सभी को लग रहा है की कोर्ट आज अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। 

क्या अब यूपी नगर निकाय चुनाव मार्च अप्रैल मे होगी ?

आज (27 दिसम्बर)  को कोर्ट का फैसला आ सकता है लेकिन इसके बावजूद भी राज्य मे निकाय चुनाव टालने की अधिक संभावना बनी हुई है, कारण 12 दिसम्बर को कोर्ट ने अधिसूचना पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से ही इस मामले की सुनवाई कोर्ट मे लगातार तारीख पे तारीख मिलती रही जिसके कारण अब लगता है की राज्य मे निकाय  चुनाव मार्च और अप्रैल मे होना तय होगा। क्यूंकी फरवरी मे बोर्ड की परीक्षा होने की संभावना है लेकिन अभी तक बोर्ड परीक्षा के तारीखों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं हुई है 

पर्यावरण बचाओ रथयात्रा : ज्ञानेंद्र कुमार

0

 बाराबंकी – पर्यावरण बचाओ रथयात्रा के तहत जनकल्याण किसान एसोसिएशन संगठन द्वारा निशुल्क पौधरोपण व वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत तीसरे दिन भी हजारों पौधे रोपित व वितरण किए गए।

जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव व संगठन की मार्गदर्शक श्रीमती संतोष श्रीवास्तव ने जैदपुर क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीपुर के कौरहा कुआं पर संगठन प्रमुख व मार्गदर्शक श्रीमती संतोष श्रीवास्तव ने कुएं पर स्नान करने वाले लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति यहां पर स्नान करने के बाद अपने गीले कपड़े न छोड़ें इससे प्रदूषण फैलने का खतरा बना रहता है, क्योंकि यह एक ऐसा स्थान है जहां पर काफी तादाद में दूर दूर से पीलिया पीड़ित मरीज स्नान करने आते हैं जो यहां स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। पौधरोपण के कार्यक्रम में बरेहटा निवासी व संगठन के प्रदेश संगठन महासचिव ज्ञानेंद्र कुमार यादव एडवोकेट के निवास स्थान पर नीम, सहजन,अमरूद के पौधे वितरित किए गए। इसी क्रम में गांव के गल्ला वितरण संस्थान व  दौलपुर में राजबक्श यादव के घर पर पौध रोपड़ करने के बाद बीबीपुर में पौराणिक कौरहा कुआं स्थान पर लोगों को सैकड़ों पौधे वितरित किए गए एवं स्थान पर पहुंचकर पौधरोपण व वितरण किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा जमुना सिंह, जगजीवन चौहान, मातृशक्ति जिला संयोजक लक्ष्मी यादव, वासुदेव यादव, आजाद सिंह, अरविंद कुमार, शुभम यादव आदि घर घर जाकर लोगों से जन्मदिन, मुंडन संस्कार, विवाह, वर्षगांठ आदि धार्मिक व राष्ट्रीय पर्व पर एक-एक पौधा रोपित करने की अपील भी की गई।

आलोक यादव 

   बाराबंकी 

अदभुत बस्ती

भद्रेश्वर नाथ मंदिर परिसर पर हुआ हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

0

बस्ती: भद्रेश्वर नाथ मंदिर परिसर पर हुआ हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा।

आज मंगलवार त्रयोदशी तिथि के दिन लाखों कांवरिया भक्तों ने भद्रेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।
डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्राचीन भदेश्वर नाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर द्वारा कांवरियों पर पुष्प वर्षा किया गया।

पुष्प वर्षा होते देख सभी शिवभक्त खुशी से झूम उठे और बोल बम हर हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूजने लगा। शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा को लेकर प्रशासन को धन्यवाद दिया।

सेना के बहादुरी और आत्मविश्वास का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस

राष्ट्र आज कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मना रहा है। वर्ष 1999 में करीब साठ दिन तक चले करगिल युद्ध में भारत के वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी से जीत की एक बेमिसाल तारीख लिखी थी।

वो तारीख है 26 जुलाई 1999। 26 जुलाई 1999 का दिन भारतीय सेना के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारत ने दुनिया के सबसे मुश्किल युद्धों में से एक करगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में करगिल युद्ध हुआ था। जो लगभग साठ दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। और इसमें भारत विजय हुआ।

करगिल युद्ध तब जम्मू कश्मीर के लद्दाख के करगिल द्रास सेक्टर में हुआ था और दुनिया में सबसे ऊंचाई पर लड़ा गया युद्ध था। हर साल करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। करगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:

जूली सिंह ( लखनऊ )

जर्नलिस्ट । अदभुत बस्ती

महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के पद पर शपथ ली।

0

 देश के राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की हार हुई है और सत्तापक्ष की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं। इस चुनाव में देश के सांसद और विधायकों ने मतदान किया है।  आज द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति की पद की शपथ दिलाई गई है। 

आज से वह देश की प्रथम नागरिक हैं और भारत देश की राष्ट्राध्यक्ष हैं। वह तीनों सेनाओं के अध्यक्ष हैं और भारत की संविधान प्रमुख भी हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज अपने संबोधन में कहा कि महिला, गरीब, वंचित, आदिवासी मेरे रूप में अपनी उपस्थिति यहां देख सकते हैं। देश का गरिमामय पद प्राप्त करने वाली वह पहली संघर्षों से निकली आदिवासी महिला हैं जिन्हें इस पद पर आसीन होने का अवसर मिला है।

 यह जीवन लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है कि जो समुदाय जल, जंगल और जमीन की लड़ाई करता हुआ अपने जीवन को आगे बढ़ा रहा था उसका प्रतिनिधित्व अब राष्ट्रपति के रूप में हो रहा है। उस समुदाय के लिए यह खुशी का पल है क्योंकि अब नीतियों को बनाने वालों के पास उनके जीवन की कठिनाइयों की बेहतर समझ होगी। आदिवासी समुदाय में शुभ अवसर पर पहने जाने वाली संथाल साड़ी और हवाई चप्पल में पहन पहनकर द्रोपदी मुर्मू रायसिना हिल पहुंचती है।

द्रौपदी मुर्मु ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के पद पर शपथ ली हैं। वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं। उन्होंने संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भारत के प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एन.वी.रमना ने शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मु ने संसद भवन में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों और देशवासियों को संबोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश एन.वी.रमना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशन के प्रमुखगण, संसद सदस्य तथा प्रमुख सैन्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है। उन्होंने कहा कि देश ने उन्हे राष्ट्रपति के तौर पर तब चुना है जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। तीनों सेनाओं की प्रमुख के रुप में राष्ट्रपति ने कल 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेनाओं के लिए शौर्य और संयम दोनों का ही प्रतीक है। उन्होंने देश की सेनाओं  और समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में बताया कि उनका जीवन उड़ीसा के एक छोटे से अदिवासी गांव से शुरु हुआ है और वह कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की महानता है कि वार्ड काउंसलर से लेकर देश के राष्ट्रपति बनने तक का अवसर उन्हे मिला है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु परम्परागत रूप से राष्ट्रपति भवन पहुंची जहां राष्ट्रपति पद से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताएं पूरी की गयीं। इसके बाद सेना के तीनों अंगों की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

   जूली सिंह (लखनऊ)

अदभुत बस्ती । जर्नलिस्ट 

नि:शुल्क चिकित्सा वाहन बस्ती जिले से लेकर अयोध्या धाम तक दो दिनों तक निरंतर सेवा देता रहेगा :हियुवा

0

बस्ती: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू युवा वाहिनी ने कांवरिया भक्तों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा वाहन सेवा जारी किया है।

जिससे हर कांवरियों तक नि:शुल्क उपचार पहुंच सकें। नि:शुल्क चिकित्सा वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के द्वारा रवाना किया गया। 

भारत माता की जय, हर हर महादेव और हिंदू युवा वाहिनी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

हिंदू युवा वाहिनी द्वारा प्रत्येक वर्ष कावरियाँ भक्तो के लिए नि:शुल्क चिकित्सा वाहन चलाया जाता है।

एंबुलेंस बस्ती जिले से लेकर अयोध्या धाम तक दो दिनों तक निरंतर सेवा देता रहेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक बबलू निषाद, जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह,जय प्रकाश सिंह, कन्हैया लाल, विनय सिंह, दुर्गेश भारतवंशी, विवेक श्रीवास्तव, पंकज विश्वकर्मा, राम कमल, राजेंद्र नाथ, आकाश, दीपक, अरुण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

जॉब के नाम पर कर रहें हैं हमारे देश के युवाओं को कमजोर

0

 जॉब के नाम पर कर रहें हैं हमारे देश के युवाओं को कमजोर

हमारा भारत और इस देश के अंदर रहने वाले लोग पहले जैसे नहीं रहें क्योंकि वो बस सिर्फ और सिर्फ अपना फायदा देख रहें हैं और बुरी तरह से लोगों के साथ धोखा धड़ी जैसे कामों को अंजाम दे रहें हैं ऐसे ही वर्तमान समय में एक मामला सामने आया है, अगर आप सोशल मीडिया जैसी प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी चीजों पर ज्यादा रुचि रखते होंगे तो ध्यान दीजिए गा एयरपोर्ट की वेकेंसी बेहद निकल रही नंबर लिख कर फेसबुक पर पोस्ट किया जा रहा है।

और उस नंबर पर कॉल करते ही कॉल रिसीव करके पहले डॉक्यूमेंट सबमिट करवाते है 1 मिनट बाद कॉल करके कहते है आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई हो चुके है आपकी आईडी तैयार की जा रही है आपको 600 रुपए जमा करना होगा आपकी आईडी आपको मिल जायेगी इसके बाद आपने पैसे तुरंत नहीं जमा किए तो वॉट्सएप वॉइस पर गालियां भेजतीं हैं ये सब स्कैमिंग का काम करने वाले उनमें से एक हैं।

 जो अपने भारत के अंदर रहकर वहीं की जनता से गद्दारी कर रहे है और ये वो कामचोर हैं जिनके बुढ़ापे और जवानी में कोई अंतर नहीं होता और ये व्यक्ति हमेशा दूसरों के टुकड़ों पर पलते है इनके अंदर खुद खड़े होने की औकात तक नहीं होती ये खुद तो ऐसा काम करते है और अपने साथ साथ दूसरों को भी बदनाम करते हैं जो की आज के जमाने में हर युवा को इतना तो पता ही होगा की बिना एविएशन सर्टिफिकेट के, एयरपोर्ट के अंदर किसी को भी जॉब नहीं मिल सकती है लेकिन ये लोग फिर भी सब को बेवकूफ बनाए फिर रहें हैं मेरा इतना कुछ लिखने का मतलब आपको बोर करना नहीं है सिर्फ और सिर्फ इन प्रकार के फ्रॉड जॉब से अवगत कराना है कि ऐसे गद्दारों से बचिए और दूसरों को भी कुएं में कूदने से बचाइए।

सैफिया मुस्कान (जर्नलिस्ट)

कानपुर । अदभुत बस्ती

बस्ती: महरिपुर गाँव में कुछ उपद्रवियों ने श्रावण मास में कांवरियों के ईष्ट देव…………

0

 सावन के पावन महीने में भगवान शिव और नंदी की मूर्ति टूटी फूटी अवस्था में मिली, हिंदू युवा वाहिनी ने जताई नाराजगी।

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महरिपुर गाँव में कुछ उपद्रवियों ने श्रावण मास में कांवरियों के ईष्ट देव भगवान शिव और नन्दी की मूर्ति को छत विच्छत कर मूर्तियों को फेंक दिया गया।

जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक बबलू निषाद, जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह, जिला मंत्री मोहन सिंह व जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के साथ पहुंच कर जिला प्रशासन को इस उकसाने वाली घटना की जानकारी देते हुए वहां तत्काल मूर्ति स्थापित करने की मांग की।

दंगा भड़काने की थी कोशिश

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक बबलू निषाद ने बताया कि उक्त घटना हिन्दूओ के सब्र की पराकाष्ठा को पार कर सकते थे किन्तु हिन्दुओ ने अपने सब्र को बरकरार रखा है। मूर्तियों को विखंडित करके विशेष समुदाय के लोग क्षेत्र में दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सावन की कावड़ यात्रा के प्रति प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

हिंदू युवा वाहिनी ने प्रशासन से की मांग

हिंदू युवा वाहिनी ने मांग किया है कि ऐसे पावन स्थान पर एवं जनपद के प्रमुख मंदिरों पर सीसीटीवी लगवा कर प्रशासन द्वारा निगरानी की जाए जिससे जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे सावन के इस पावन महीने में शिव भक्त समस्त मंदिरों में पूजा पाठ कर रहे है। जिससे जो भी विधर्मी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करें उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाए।

सूचना मिलते ही प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद

पुलिस प्रशासन के साथ उप जिला अधिकारी बस्ती सदर ने मौके पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा पाठ करवा कर नए शिवलिंग एवं नंदी की मूर्ति का स्थापना करवाया और विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द ऐसी घटना करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

कावड़ यात्रा को लेकर क्या है बस्ती जिले के अधिकारियों की प्रशासनिक तैयारी

0

 कावड़ यात्रा को लेकर क्या है बस्ती जिले के अधिकारियों की प्रशासनिक  तैयारी

श्रावण शिवरात्रि के दूसरे सोमवार को जनपद अयोध्या से जल भर कर भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के सम्बन्ध में बस्ती पुलिस द्वारा किया गया रुट डायवर्जन

दिनांक 23.07.2022 को सायं 20:00 बजे से दिनांक 26.07.2022 तक लगभग 5 लाख कावड़िया अयोध्या से जल भरकर बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते है कावड़ियो को सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए बस्ती पुलिस द्वारा तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। जिसके क्रम में दिनांक 23/7/2022 की रात 20:00 से बस्ती से अयोध्या जाने वाला NH-28 हाईवे मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। जिसमें बायी लेन में कावंरियों द्वारा उपयोग किया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार दक्षिणी लेन में छोटे वाहन(एम्बुलेन्स) का उपयोग किया जायेगा।

अयोध्या से बस्ती NH-28 के सभी लिंक रोड दिनांक 23.07.2022 को समय 20:00 बजे से सभी वाहनों के लिए प्रतिबन्धित रहेगा ।  

लखनऊ से गोरखपुर के तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से रोक कर जरवल रोड, कर्नैलगंज, गोण्डा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए खलीलाबाद से गोरखपुर के लिए डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

अयोध्या से बस्ती होते हुए गोरखपुर के तरफ जाने वाले वाहनों को अयोध्या से कटरा से लकड़मंडी थाना नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य मार्ग के लिए डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

गोरखपुर से लखनऊ के तरफ आने वाले सभी वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला गोण्डा होकर आगे निकाला जायेगा । 

बस्ती से लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रीज के उपर से डायवर्ट कर ओवरब्रीज के नीचे से मनौरी डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जायेगा ।

अम्बेडकर नगर से बस्ती के तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुए जनपद संतकबीर नगर होते हुए डायवर्ट किया जायेगा । 

बस्ती शहर रुट डायवर्जन का विवरण

शास्त्री चौक/क्लेक्ट्रेट चौराहे पर एक बैरियर लगाकर रामचन्द्र शुक्ल तिराहे या कावंरियो के रास्ते पर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जायेगा । जिनके बस्ती शहर से बाहर जाना है उन्हें मूड़घाट/बड़ेबन के रास्ते डायवर्ट कर दिया जायेगा । 

पुराना डाकखाना/कटरा से आने वाले समस्त वाहनों को फब्बारा होते हुए रौता के तरफ मोड़ दिया जायेगा । चेतक तिराहे पर बैरियर लगाकर कम्पनीबाग अथवा रामचन्द्र शुक्ल से आने वाले प्राइवेट वाहनों को कम्पनीबाग की तरफ मोड़ दिया जायेगा ।

फब्बारा तिराहा से कोई वाहन कम्पनीबाग के तरफ नही जायेगा । गड़गोड़िया तिराहा, काशीराम आवास से कोई भी वाहन डारीडिहा के तरफ नही जायेगा । सभी वाहनों को अस्तपलात चौराहा से सोनूपार की तरफ डायवर्ट किया जायेगा । 

सोनूपार तिराहा से कोई भी वाहन डारीडिहा के तरफ नही जायेगा । समस्त वाहनों को अस्पताल के तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा एवं कावरियां वाहन को सोनूपार तिराहे के पास स्थित बाग में पार्क कराया जायेगा । 

अम्बेडकर नगर की तरफ से बस्ती लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को रामजानकी मार्ग से संतकबीर नगर के तरफ डायवर्ट किया जायेगा । 

बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को फुटहिया नगर होते हुए कलवारी मार्ग से अम्बेडकर नगर टाण्डा हेतु पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए डायवर्ट किया जायेगा।

कावरियों के लिए पूर्व से निर्धारित किये गये रास्ते का विवरण

श्रावण शिवरात्रि मेला/कावड़ यात्रा के अवसर पर दिनांक 23/07/2022 से जनपद बस्ती से कावंरिया सरयू नदी अयोध्या नया घाट पुल से जल भरने जाते है तथा सरयू नदी से जल भर कर पैदल NH-28 से घघौवा थाना परसरामपुर के रास्ते विक्रमजोत, छावनी, हरैया, कप्तानगंज, नगर, फुटहिया चौराहे से अमहट होते हुए चेतक तिराहा होकर डारीडिहा से भदेश्वरनाथ मन्दिर जलाभिषेक करने जाते है । 

1. पटवा धर्मशाला स्कूल होते हुए दिवानी चौराह से डी0एम0 आवास होकर शास्त्री चौराहा होते हुए भदेश्वरनाथ ।

2. पुराना आर0टी0ओ0 ऑफिस मूड़घाट, कटरा होते हुए नया मार्ग होते हुए सिविल लाइन कम्पनीबाग से भदेश्वरनाथ ।

श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर गाड़ीयों की पार्किंग की व्यवस्था

1. आईटीआई कॉलेज ग्राउण्ड ।

2. के0डी0सी0 कॉलेज ग्राउण्ड ।

3. भूवर काली मन्दिर के पास रामधनी चौधरी का खाली जमीन

4. मिश्रौलिया स्टेट के आगे प्रकाष्ठा डिपो वन विभाग ।

5. सोनूपार चौकी के पास स्थित बाग ।

6. ग्राम राजाचक मे खाली जमीन ।

7. चांदमारी के पास (दो पहिया वाहनों के लिए) ।

8. मोहटा चौराहे के पास( नगर के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए) ।

श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर स्थापित कण्ट्रोल रुम अमहट घाट, डारीडिहा चौराहा, भदेश्वरनाथ मन्दिर, कड़र मन्दिर ।

भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक हेतु कावरियो के सुरक्षा हेतु लगाए गये पुलिस बल का विवरणः

श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर भदेश्वरनाथ मन्दिर पर जलाभिषेक हेतु 02 अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 35 निरीक्षक, 280 उ0नि0, 25 म0उ0नि0, 8 उ0नि0 टी0पी0, 1100 हे0का0/का0 , 250 म0का0, 1.5 कम्पनी पीएसी, 05 एफटी, 40 टी0पी0 लगाये गये है।

हर घर तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का आयोजन: मुख्यमंत्री

0

 इस बार का स्वतंत्रता दिवस क्यों है खास?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आगामी 11 से 17 अगस्त की अवधि को ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ के रूप में आयोजित किया जाना है। यह महत्वपूर्ण अवसर है। ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ का खास अभियान आयोजित होगा। 

इसमें सभी श्रद्धा भाव के साथ हर प्रदेशवासी को सहभाग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य हो कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश में साढ़े 04 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाएं। सभी आवासों, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों अन्य प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर ध्वजारोहण हो। 

सभी अमृत सरोवरों पर झण्डा फहराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। हर भारतवासी को इससे जुड़ना चाहिए।

जूली सिंह ( लखनऊ )

अदभुत बस्ती 

बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

0

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। कैंट में बिजली के तार वाले खंबे से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

हजारों लोगों की जान जोखिम में डाले हैं बिजली विभाग कोई बड़ा आला अधिकारी नहीं ले रहा है संज्ञान। अधिकारी क्या बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे हैं।

 जहां हजारों की तादाद में अधिकारी कार्य करते हैं वहीं दूसरी ओर वहां के कर्मचारी किसी प्रकार की कोई एहतियात नहीं बरत रहें हैं जिससे वहां पर बिजली के खराब तार से आग उत्पन्न होने की शंका है लेकिन फिर भी इस बात को लेकर बिजली विभाग के आलाधिकारी भी कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने से बचा जा सके। जो की ऐसा करना गलत है एक शख्स की लापरवाही की वजह से कितनों की जान इस वक्त खतरें में है। इन सब लापरवाही को देखते हुए आलाधिकारी को सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। लेकिन वह खुद भी हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुए है, न जाने किस बात का इंतजार कर रहें हैं । क्षेत्र के अंदर ऐसे आलाधिकारियों की वजह से ही कभी – कभी देश की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाता है 

अगर इस बात पर हमारे बिजली विभाग के आलाधिकारी कोई निर्णय सुनिश्चित नहीं कर पा रहें हैं तो हमारे प्रदेश की सरकार को इस खबर से अवगत कराकर उनके निर्णय का इंतजार करना चाहिए जिससे हमारी जनता किसी अनहोनी से बच सके क्योंकि  जब बिजली विभाग के कार्यकर्ता ही ऐसे होंगे तो बिजली ऑफिस में काम कौन करेगा? तो इस लिए इन सभी लापरवाहियों के  खिलाफ और अपने प्रदेश की जनता को देखते हुए हमारे उत्तर प्रदेश सरकार को कोई न कोई एक्शन लेना चाहिए जिससे बिजली विभाग के कर्मचारियों से लेकर आलाधिकारियों को सुधारा जा सके और उनको आगे से हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति उत्तेजित रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

सैफिया मुस्कान

अदभुत बस्ती ( कानपुर )

प्रधान के अवैध घर पर चला बुलडोज़र…..

0

प्रधान की पत्नी ने बिना नोटिस दिए मकान गिराने का आरोप लगाकर विरोध किया है

वन विभाग की भूमि पर कब्जा कर करोड़ों का मकान बनाकर रहने वाले ग्राम प्रधान का मकान शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया | इस कार्रवाई से अवैध कब्जे दारों में हड़कंप मच गया | शनिवार की दोपहर से शुरू हुई वन विभाग व राजस्व की टीम यह कार्रवाई देर रात तक जारी रखी |

फतेहपुर तहसील क्षेत्र के हैदराबाद में भूमि गाटा संख्या 624 रकबा  6.40 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में वन विभाग के नाम दर्ज है |  उसके आंशिक भूभाग पर ग्राम प्रधान व कुर्सी थाने के हिस्ट्रीशीटर का कासिम ने अवैध रूप से कब्जा करके, 2 करोड़ रुपये से अधिक लागत का मकान बना रखा था | इसको लेकर कुर्सी थाने में वन विभाग ने वर्ष 2020 रिपोर्ट दर्ज कराई | लेकिन कोई साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने इस मामले में चार्ज शीट लगा दी थी | इसके बाद वन विभाग ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर कासिम को नोटिस जारी किया | मगर निर्धारित समय में अवैध कब्जा न हटाने पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने एस.डी.एम डॉ सचिन वर्मा, सीओ  योगेंद्र कुमार कुर्सी,बड्डूपुर व् घुंघटेर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे | उसके बाद बुलडोज़र से मकान गिराने का काम दोपहर से शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा |

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों  में जहां हड़कंप मचा रहा है, वहीं प्रधान की पत्नी ने बिना नोटिस दिए मकान गिराने का आरोप लगाकर विरोध किया है | 

अमरनाथ पांडेय ( बाराबंकी )

  जर्नलिस्ट | अद्भुत बस्ती 

पीएम मोदी: एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परम्परा को समर्पित

0

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जालौन जिले की उरई तहसील के कैथेरी गांव में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3 से 4 घंटे कम हुई ही है। लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को भी गति देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद पड़ा था, जिस यूपी में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे, जिस यूपी में अमेठी रायफल कारखाना सिर्फ एक बोर्ड लगाकर पड़ा हुआ था, जिस यूपी में रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री, सिर्फ डिब्बों का रंग-रौगन करके काम चला रही थी, उस यूपी में अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतनी गंभीरता से काम हो रहा है। उसने कई राज्यों को भी पछाड़ दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे देश मे मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट लेने की कल्चर लाने की भरसक कोशिश हो रही है। रेवड़ी कल्चर वाले आप के लिए कभी एक्सप्रेस वे नही बनवाएंगे। रेवड़ी कल्चर वाले ये सोचते हैं कि वो आपको खरीद लेंगे। रेवड़ी कल्चर वालो को हमको हटाना है, डबल इंजन की सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांटने का कल्चर नही देती।

जूली सिंह ( लखनऊ)

जर्नलिस्ट । अदभुत बस्ती 

ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में महिला सवार की मृत्यु

0

कल सुबह 10 बजे के करीब हरदोई रोड जब एक अनियंत्रित ट्रक से एक बाइक की टक्कर हो गई l टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर बाइक पर सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहां पर एकत्रित भीड़ ने तत्काल लोकल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही मृतक की पहचान हुई और उसके घर वालों को सूचना दिया गया। घटना स्थल पर मृतक के परिजन भी आ पहुंचे क्योंकि वह महिला उन्नाव के करीब की ही रहने वाली थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अदभुत बस्ती की जर्नलिस्ट सैफिया मुस्कान ने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों का तो रो-रो कर बुरा हाल था, एक जवान और शादी शुदा लड़की की मां बाप के सामने लाश का होना ये वक्त बहुत ही गंभीर और दुखों से भरा हुआ होता है लेकिन फिर भी समय पर घर वालों ने अपने आप को थाम लिया और रो-रो कर वो अपनी बेटी के उस पल को बयां कर रहे थे जब वह घर से तैयार होकर बाहर जाने के लिए निकली थी। अब बात यह आती है की उस बाइक वाले का क्या हुआ? वह बाइक वाला कोई और नहीं उसका भाई था लेकिन उसे ज्यादा चोट नहीं आई थी। वह सही सलामत था।

सैफिया मुस्कान ( कानपुर )

जर्नलिस्ट । अदभुत बस्ती

आज से 75 दिनों तक देशभर में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव

0

आज से 75 दिनों तक देशभर में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का शुभारंभ किया। केन्द्र सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए गये फैसले के अंतर्गत आज से 75 दिनों तक देशभर में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोविड की देशभर के राज्य एक जन अभियान के तहत अगले 75 दिनों तक सभी वयस्कों के लिए कोविड की बूस्टर डोज निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आए लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत का कोविड प्रबंधन सराहा गया, और साथ में ही प्रदेश वासियों से अपील है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 75 दिवसीय ‘निःशुल्क प्रीकॉशन डोज अभियान’ के साथ जुड़ते हुए, 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का हर पात्र व्यक्ति कोरोना महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को आगे बढ़ाने हेतु प्रीकॉशन डोज अवश्य लगवाएं अपने लोगों की सुरक्षा के लिए सर्वाधिक वैक्सीन देने वाला देश आज भारत है।

जिस प्रभावी ढंग से भारत के लोगों को ‘फ्री में वैक्सीन-सबको वैक्सीन’ उपलब्ध करवाई गई है, वह दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है। 

भारत सर्वाधिक वैक्सीन डोजेज देने वाला एक प्रमुख देश है। अब तक 18 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के प्रथम डोज से एक सौ चार प्रतिशत और द्वितीय डोज का अट्ठानबे दशमलव एक-एक प्रतिशत किया जा चुका है।

जूली सिंह (लखनऊ)

जर्नलिस्ट । अदभुत बस्ती

14 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू, क्यों इस बार कावड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना?

0

 हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता और इस दौरान भगवान शिव का पूजन किया जाता है धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के महीने को भगवान शिव का पावन महीना माना जाता है कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन सफल हो जाता है और भक्तों को समस्त कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. सावन में शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

2 साल कोरोनावायरस के चलते बंद रही कावड़ यात्रा कल से शुरू हो गई है 14 जुलाई से शुरू कावड़ यात्रा 12 अगस्त को खत्म होगी इस बार कावड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना ज्यादा है।

 कावड़िया कावड़ यात्रा के दौरान गंगा नदी के जल को कावड़ में भरकर लाते हैं और फिर लंबी यात्रा करते हुए इस जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं सावन का महीना पावन महीना माना जाता है कहा जाता है सावन का महीने भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना गया है ऐसे में भोले के भक्त सावन के पूरे महीने में बाबा को प्रसन्न करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल भरकर लाते हैं और शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं इस दौरान रंग बिरंगी कावड़े देखने को मिलती है कावड़िया लाखों रुपए खर्च कर बड़ी कावड़ श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है।

जुली सिंह ( लखनऊ)

जर्नलिस्ट। अदभुत बस्ती 

समर्थन के लिए बंगाल पहुँची द्रौपदी मुर्मू

0

 एन.डी.ए. से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की तथा राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने जा रहे चुनाव में उनका समर्थन मांगा। एक होटल में लगभग घंटे भर चली बैठक में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। भाजपा की बंगाल इकाई के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। 

सांसदों और विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए मुर्मू अलग- अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। इससे पहले दिन में वह उत्तरी कोलकाता में स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पर पहुंचीं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि अगर भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती तो वह आम सहमति की उम्मीदवार हो सकती थीं।

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित देश के प्रमुख गैर-भाजपा दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है।

                                                 

मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा के 17 लोकसभा सांसद हैं। इनमें से एक अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं। हालांकि, उनमें से पांच विधायक पद से इस्तीफा दिए बिना तृणमूल से जुड़े चुके हैं।

Content Credit: Bhasha
All Photo Credit: www.gettyimages.in

हैंडरम क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

0

 

नगर पंचायत गणेशपुर बस्ती में जीपीएल क्रिकेट का आयोजन किया गया ।

सपा युवा नेता अमरेंद्र यादव फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। सभी क्रिकेट प्रमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के आयोजन से प्रतिभाएं निखरती है और साथ में उन्होंने क्रिकेट आयोजकों को बधाई दिए।

GPL का उद्घाटन मैच बस्ती इलेवन (गौर ब्लॉक) vs सुपर किंग्स (भोगैपुरवा) से खेला गया ।

भोगैईपुरवा की टीम ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टॉस होने के बाद दोनो टीमों के प्लेयर फील्ड में और दर्शक  खड़े होकर राष्ट्रगान का गायन हुआ।

बस्ती इलेवन की टीम 20 रन के स्कोर पर ऑल आउट हुई।

सुपर किंग्स की टीम ने 4 ही ओवर में 3 विकेट खोकर मैच को जीत लिया।

सुपर किंग्स से मैन ऑफ द मैच बने सूरज ।

अंपायर तौफिक खान और लल्ला रहें।

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकर्ता आमिर, अली रजा, इमरान खान, अंकित, फरहान, सूरज, संदीप, शिवा और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहें।

विशाल सोनकर 

अद्भुत बस्ती

कौन है टिकट पाने के रेस में सबसे आगे? (बस्ती विधानसभा चुनाव )

0

हर एक प्रत्याशी पर है नजर… कौन है टिकट पाने के रेस में सबसे आगे? (बस्ती विधानसभा चुनाव )

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद हर गली-चौक चौराहें पर चुनावी चर्चा खूब तेज हो गई है जहां चार लोग इकठ्ठा होते है वहीँ पर बस केवल एक चर्चा हो रहा है चुनाव चुनाव चुनाव, कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है उन्ही चर्चों के बीच में कभी कभी बात इतनी आगे तक बढ़ जाती है की लोग अपना आपा खो बैठते है, और पार्टियों को लेकर हाथा पाई पर आ जाते है| इन्हीं पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम को लेकर सियासी पारा तेज हो गया है सब अपना अपना पूर्वानुमान लगा रहें है और वहीँ सोशल मीडिया पर भी सब पोल बना कर लोगों से राय लेने की कोशिश कर रहें हैं | 

बस इन्ही सभी के बीच आज हम आपको उत्तर प्रदेश के ऐसे जिले में लेकर चलते है जो श्री राम नगरी आयोध्या और गोरखपुर के बीच में पड़ता है मान्यतों के अनुसार प्राचीन काल में राम के गुरु वशिष्ठ ऋषि का यहां आश्रम था। जो आज बस्ती जिले के नाम से विख्यात है इसके अंतर्गत पांच विधानसभा आते है 2017 के चुनाव परिणाम से पाँचों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था लेकिन क्या 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा सरकार बना कर अपना  परचम लहरा पायेगी | 

 

 

बस्ती: भाजपा विधानसभा विजयी प्रत्याशियों की सूची-  2017 

 

बस्ती सदर- भाजपा के विजयी उम्मीदवार दयाराम चौधरी ने 2017 के चुनाव में 92697 वोट पाकर सपा प्रत्याशी महेंद्र नाथ यादव को 42594 वोट से हराएँ थे वहीँ बसपा के उम्मीदवार जीतेन्द्र कुमार को 49538 वोट मिले| लेकिन क्या इस बार सभी पार्टी अपने इन्ही उम्मीदवारों पर दावं खेलेगी? 

इसका पता तो फिलहाल जब तक पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम को सार्वजानिक न कर दें| 

 

कप्तानगंज- भाजपा के विजयी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश शुक्ल  ने 2017 के चुनाव में 70527 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार राम प्रसाद को 6827 वोट से हराएँ थे वहीँ कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णा किंकर सिंह को 60142 वोट पाकर तीसरे स्थान पर बने रहें|

 

हरैया- भाजपा के विजयी उम्मीदवार अजय सिंह ने 2017 के चुनाव में 97014  वोट पाकर सपा प्रत्याशी राज किशोर सिंह को 30106  वोट से हराएँ थे वहीँ बसपा के उम्मीदवार बिपिन कुमार को 39749 वोट मिले|

 

रुधौली-   भाजपा के विजयी उम्मीदवार संजय प्रताप जयसवाल ने 2017 के चुनाव में 90228  वोट पाकर बसपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 21805  वोट से हराएँ थे वहीँ कांग्रेस के उम्मीदवार सईद को 51743  वोट मिले|

 

महादेवा-   भाजपा के विजयी उम्मीदवार रवि सोनकर ने 2017 के चुनाव में 82429 वोट पाकर बसपा प्रत्याशी दूधराम को 25884 वोट से हराएँ थे वहीँ आम दल के उम्मीदवार गोवर्धन को सिर्फ  5639 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहें| 

 

अब देखना ये दिलचस्प होगा क्या भाजपा फिर अपने विजयी उम्मीदवारों पर दावं खेलगी या जनता के बीच में नया चेहरा लाएगी? 

 

उत्तर प्रदेश राज्य के बस्ती जिले के रहने वाले बहुत सारे लोग बस्ती विधानसभा लिस्ट देखना चाहते हैं या फिर जानना चाहते हैं कि कौन कौन है टिकट पाने के रेस में आगे तो जानने के लिए जुड़ें रहें अद्भुत बस्ती न्यूज़ पोर्टल से|  

इसी तरह बस्ती से जुड़ी हुई खबरों के लिए हमारे पेज को पसंद करें जिससे बस्ती से जुड़ी हुई सभी खबरे पहुंचे आप तक|

 

 

मन्दीप शर्मा 

अद्भुत बस्ती 

मो. 9559800770 

   

गणेशपुर: शांति बैठक में होली के त्यौहार और शब ए बारात को लेकर

0

 पुलिस चौकी गणेशपुर में आगामी त्यौहारों के मद्दे शांति बैठक सम्पन्न

*शांति बैठक में होली के त्यौहार और शब ए बारात को लेकर विस्तृत चर्चा हुई ।

* थाना वाल्टरगंज SO दिनेश कुमार सरोज ने सभी को सरकार के कोविड-19 दिशा निर्देश के अनुसार होली खेलने को कहा ।

* होलिका दहन का आकार ज्यादा बढ़ा ना करने के निर्देश दिए ।

* होली में बाइकर्स को भी सख्त निर्देश दिए, यदि कोई बाइक वाला ट्रिपल राइडिंग करता पकड़ा गया तो उसका चालान किया जाए।

* किसी व्यक्ति द्वारा शराब पिलाई जाने से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके खिलाफ धारा 304 की कार्यवाही की जाएगी ।

* होली खेलने के लिए समय निर्धारित किया गया जो कि 1:00 बजे तक।

यदि आप है शराब के शौकीन तो ये भी जान ले।

अगर आप शराब के शौकीन हैं और शराब खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान ले की होली में 5 देसी शराब की बोतल से अधिक व अंग्रेजी शराब 1.5 बोतल खरीद सकेंगे। वहीं अगर आप बीयर के शौकीन हैं तो 6 बोतल ही ले सकेंगे।

यदि इससे ज्यादा आप खरीदते पाए जाते हो तो आप को चिन्हित कर आपके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पुलिस चौकी गणेशपुर SI सुरेंद्र प्रसाद तथा गणेशपुर ग्राम प्रधान रहमान, धनुषधारी, रफीक, भोलू ,अजय, अरुण, आदि लोग मौजूद रहे।

मंदीप शर्मा (7880507999)

अदभुत बस्ती

आज ही हमारे अदभुत बस्ती ग्रुप को ज्वाइन करें।

https://chat.whatsapp.com/BUmpA2stoY17B8VYEBZLIj

बस्ती: बच्चों ने निकाला कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान।

0

 बच्चों ने निकाला कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान।

आर आर मेमोरियल ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी गणेशपुर बस्ती के छात्र छात्राओं ने कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया । अभियान में बच्चों के हाथों में कोरोना से जागरूक करने वाली तख्ती, पोस्टर और बैनर लोगों को जागरूक कर रहे थे। शंकर नगर चौराहे से पुलिस चौकी तक बच्चों का यह अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र में यह कोरोना जागरूकता अभियान चर्चा का विषय बना रहा। 




विद्यालय के प्रधानाचार्य राजदेव जी ने सबको एकबार पुनः कोरोना से सावधान रहने के लिए कहा। 

विद्यालय के प्रबंधक पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि 22 मार्च को कोरोना लॉकडाउन के एक वर्ष पुर्ण हो रहे हैं और यह पुनः जन जीवन को प्रभावित करने लगा है, जिसके प्रति हम सभी को एकबार फिर से सावधान रहने की जरूरत है और मास्क का प्रयोग अनिवार्य हो गया है। 

कार्यक्रम में सभी बच्चे व अध्यापकों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पूर्णतः किया।  

कार्यक्रम में जे डी विश्वकर्मा, रामअजोर, बैजनाथ, सुजीत, उमेश, श्यामप्रकाश, कर्मा देवी, नीलम , मीनाक्षी, अजय सोनकर, अभिनन्दन डी जे , रत्नेश, आदि उपस्थित रहे।

बस्ती: पुलिस चौकी गणेशपुर में सोमवार को शांति बैठक हुई।

0

 बस्ती: पुलिस चौकी गणेशपुर में सोमवार को शांति बैठक हुई।

 जिसमें महाशिवरात्रि, होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसआई सुरेंद्र प्रसाद ने गणेशपुर के सम्मानित जनता के साथ बैठक की। उन्होंने होली पर्व को शांति से मनाने की अपील की और साथ ही मादक पदार्थों से दूर रहने को कहा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग मादक पदार्थ को चोरी चुपके से बेचते पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पटरी दुकानदारों को भी चेतावनी दी, की वो अपने ठेले पर किसी भी ऐसे व्यक्ति को न रुकने दे जो आपके ठेले पर रुककर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा हो। जिससे की होली और महाशिवरात्रि पर्व में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो।

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसआई ने महिलाओं के शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और उन्होंने कहा की यदि एक पुरुष शिक्षित होता है तो केवल वही शिक्षित होता है लेकिन जब एक स्त्री शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार शिक्षित बनता है।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज विश्वकर्मा हियुवा सदर ब्लॉक अध्यक्ष, रहमान, धनुषधारी, रफीक खान, अजय आदि मौजूद रहें।

मंदीप शर्मा

अदभुत बस्ती 

7880507999

बस्ती जिले की सभी पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्‍ट जारी, बस एक क्लिक में देखे सभी सूची।

0

 Uttar Pradesh Distric- Basti Gram Panchayat Chunav 2021 Reservation List Released: 

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लिए पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्‍ट जारी हो गई है. इन चुनावों के लिए लंबे समय से आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो की फिलहाल उस लंबे समय का इंतजार अब हुआ खत्म सूची जारी हो चुकी है ।

सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते है👇👇👇

बस्ती जिले के बस्ती सदर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1Y6gY_8BXuaDzJJNByIio7I6jtHzEnbnO/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के सलटौवा गोपालपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YPYSOpj7QfQ4rw3zcyLtB8tPS4SN2a8v/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के परशुरामपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1Xx-ardia61EuuszR3tFdaPnCgGcEux0O/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के बनकटी ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1Y2XytxECX4sJ4YaITlFrrsvs47m3PP3t/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YAuVHHR-ExaqZBKOgevoB2-NaMipXSOa/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के गौर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1XleH49f9_NDHMFCbiRKNlyCJCydsEXB5/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1Xwaeosme55kvMb0fL6loDRxgbJ_CZbKN/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के रामनगर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YBwjrhil4QTHPRQK5gVz3vZi7mJm1_Xy/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के रूधौली ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YFORLrgPKJuSG3Xt_EHcsMSfJRT6stbE/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के हरैया ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YUlLGExZHe1G8X4CooTwnkuqFxCKe0jG/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के साउघाट ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YSM_xNpsl4Ms7-qb4jW1MwxrgctFLBoo/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के विक्रमजोत ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1YHxFd-PlRXaiwDz3DRQMqj2V_E1w7iZL/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के कुदरहा ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1XkvnxoQhzU8Cz6tpWjkdH6Hc14dxZrfR/view?usp=drivesdk

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लाक के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची- 

https://drive.google.com/file/d/1XbHRhg8fZjk4OEe7wTRwrfedshoZzd-U/view?usp=drivesdk

अदभुत बस्ती

मंदीप शर्मा

7880507999

(अदभुत बस्ती से जुड़ने के लिए आप हमे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते है।)