दैनिक राशि फल दिनांक 19 जुलाई 2023
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। अचानक धन लाभ का योग बन सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। आज किसी प्रकार के जोखिम कार्य न करें।आज किसी से किसी तरह का विवाद न करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है, साथ ही पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा है।आज धन को फालतू खर्च होने से रोकना जरूरी है।आज चोरी या खोने के चांस बन रहे हैं अतः आप अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।आपसी तालमेल बिगड़ सकता है अतः वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें। आज व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में थोड़ा लाभ है।आज आमदनी थोड़ी थोड़ी बढ़ेगी। आज आपका फसा हुआ धन मिलने के योग हैं। पेट से सम्बंधित रोगों से सावधान रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। शत्रु और रोग आपको पीड़ित कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें, और विवाद से बचना होगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं चोट चपेट लगना संभव है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है तो वह धन वापस मिल सकता है बस आपको प्रयास करना होगा। आज की गई छोटी मोटी यात्रा सफल हो सकती है। आज परिवार में आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ सकता है। आज किसी तरह का कोई सहयोग नहीं मिलेगा। जीविका के प्रति आर्थिक समस्या बनी रहेगी। आज आपको दुर्व्यसनों से बचना चाहिए। व्यवसाय में आज आशातीत लाभ न मिलने से मन खिन्न हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है।आज आपको व्यर्थ के तनाव मिल रहे हैं।आज आपको विवाद से बचना चाहिए। किसी तरह के निर्णय में जल्दबाजी न करें। किसी नई योजना के लिए काम कर सकते हैं। नए अनुबंध लाभकारी होंगे। नौकरी के क्षेत्र में जोखिम न उठायें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। व्यवसाय में आज हानि की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ मिलता नजर आ रहा है।थोड़े प्रयासों से ही धन लाभ हो सकता है। न्यायालय से सम्बंधित कार्यों में आने वाली बाधा दूर होगी। आज आप व्यवसाय में पूँजी निवेश कर सकते हैं। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में उन्नति होगी।आज वाहन अथवा घर का सुख प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आज विरोधी सक्रिय हैं और आपको हानि पहुंचा सकते हैं। वाहन प्रयोग करते समय सचेत रहे चोट लगने की संभावना है। आज यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें चोरी होने का भय है।वाणी की सौम्यता बनाये रखें ताकि विवाद आदि से बच सकें। पुराने शत्रु और पुराने रोग उभर सकते हैं। आज किसी तरह का जोखिम न लें। परिवार में आज मेल मिलाप अच्छा रहेगा । कर्मचारियों पर निगाह बनाये रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन दौड़ भाग वाला रहेगा लेकिन लाभदायक भी सिद्ध होगा। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें चोट चपेट लगने से शारिरिक कष्ट संभव है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आज भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मन लगेगा और धन लाभ होगा। प्रत्येक सम्बंध की एक मर्यादा होती है इसलिए आज संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपके विरोधी सक्रिय हैं। आज का दिन थोड़ा बहुत भागदौड़ वाला है। यात्रा में सम्भल कर चले क्योंकि चोट चपेट की सम्भावना है। कोई रोग से शारिरिक कष्ट संभव है। भैतिक सुख सुविधाओं में वृध्दि होगी। भूमि व भवन सुख प्राप्त होगा। किसी मित्र की सहायता से रोजगार मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिश्रम द्वारा कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग में सही सामंजस्य बनाये।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।आज आमोद प्रमोद के साधनों में वृध्दि हो सकती है। आज किसी उत्सव आदि का आनंद मिलेगा। छात्रों को परिश्रम द्वारा सफलता मिलेगी। व्यवसाय उत्तम चलेगा। नये योजनाओं पर विचार विमर्श हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। समाज में आज मान सम्मान की प्रप्ति होगी। आपके द्वारा कोई साहसिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल आज सुखद है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन निराशा भरा हो सकता। आज शत्रु और रोगों से सचेत रहें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। कोई दु:खद समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही लोकप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। संपत्ति संबंधी कुछ विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आज आपके मान सम्मान में वृध्दि होगी। थोड़े प्रयास द्वारा ही धन प्राप्ति सुगम होगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। मित्रों से लाभ होगा। व्यवसाय मन मुताबिक चलेगा । कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपके लिए शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहें, विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।