लंगूर उत्पात से भयभीत हैं लोग……

गनेशपुर नगर पंचायत के चौधरी चरण सिंह वार्ड (शेखपुरा) व उसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक लंगूर ने उत्पात मचा रखा रहा है। पांच दिन के अंदर उसके हमले में छह लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से एक को तो जिला अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि शेखपुरा में बाबा की कुटी के पास वन्य क्षेत्र में एक लंगूर रहता है। वन विहार से शेखपुरा, धोबंहिया घायल प्रमोद होते हुए दुखबरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर राहगीरों पर अचानक हमला कर देता है।
आठ मई को सुबह छह बजे शेखपुरा निवासी प्रमोद यादव अकेले ट्रैक्टर चलाते हुए लेकर इसी मार्ग से जा रहे थे। जैसे ही वह बाबा की कुटी के पास पहुंचे, अचानक पीछे से लंगूर उन पर कूद पड़ा। उनके सिर में पंजों से गंभीर घाव कर दिया। गनीमत था कि उन्होंने ट्रैक्टर रोक लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायल प्रमोद को घर वाले जिला अस्पताल ले गए, जहां उनके सिर में आठ टांके लगाने पड़े।
इसके पहले लंगूर ने शेखपुरा के ही रामकुमार, पवन यादव, भुलेंद्र यादव, उमेश चौहान व सनोज पर हमला किया था। लोगों ने जिला प्रशासन ने इसे पकड़ने का अनुरोध किया है।