दैनिक राशिफल दिनांक 23 जुलाई 2023
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत भारी है। आज विभिन्न प्रकार के तनाव आपको चारो तरफ रहेंगे। तनाव अधिक होने के कारण मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज विरोधी काफी सक्रिय भूमिका में रहेंगे आपको उनसे सचेत रहना चाहिए। वाणी प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि व्यर्थ विवाद हो सकता है।आज व्यवसाय मध्यम रहेगा। किन्तु पुराना बकाया धन मिलने का योग है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा सम्भव है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आज कोई नयी डील में हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली साबित होगा। आज आपके लिए कुछ अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं। फिर भी आप को अपना ध्यान अपने कैरियर की ओर बनाए रखना चाहिए। आज शासन सत्ता का लाभ मिलता नजर आ रहा है। व्यवसाय में परिश्रम की अधिकता रहेगी मगर धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी निर्धन को वस्त्र दान करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
कर्क राशि
आज कर्क राशि के जातकों को अपने व्यवहार में थोड़ा सुधार करने की आवश्यकता है। आज मित्रों के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। यात्रा करते समय थोड़ा सावधान रहें कुछ चोरी का अंदेशा है। सम्बन्धों में कुछ खटास नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज किसी को धन उधार देने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला प्रभाव वाला है। आज आपके ऊपर अथवा घर परिवार के ऊपर कोई विपत्ति आ सकती है लेकिन आपका धैर्य आपके लिए सच्चा साथी साबित होगा। धैर्य के बल पर आये हुए सङ्कट का सामना करेंगे। आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाये रखना चाहिए। आज हित मित्रों का लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें विशेष रूप से दोपहिया वाहन के समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। आज मन में आ रही दुविधा को खत्म करिये यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी पेशे से जुड़े हैं तो स्वार्थी और चापलूस लोगों से सावधान रहें। चापलूसी करने वाले लोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आज किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। दिन आपके अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी। आज का दिन नकारात्मक प्रभाव वाला नजर आ रहा है। धन सोच समझ कर खर्च करें। कमाई के साधनों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। आज गायत्री मंत्र का जाप मन में करते रहे। किसी गरीब को अन्न का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और किसी शुभ समाचार के संकेत मिल रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की दिशा में सफलता के योग हैं। आज आपको भाग्य का साथ मिल रहा है। आपके द्वारा किया गया परिश्रम आपके भाग्य में चार चांद लगा रहा है। स्वास्थ्य उत्तम है। घर परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकता है। आज भगवान शिव को अच्छत अर्पित कर के आशीर्वाद प्राप्त करें। हो सके तो गाय को हरा चारा खिलाएं। हित मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ का योग है।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। भाइयों के साथ मेल मिलाप रहेगा। भाइयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा परिणाम मिलेंगे। आपके द्वारा संबंध और मधुर बनेगा। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी है। जीवन साथी का स्वास्थ्य सही है। आज भाग्य का साथ मिल रहा है। कारोबार के क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। आज प्रेमी संग मुलाकात का योग है लेकिन आज किसी तरह का वादा न करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज का दिन सुखद अनुभव होंगे। आय की अपेक्षा आज खर्चे बढ़ रहे हैं। आज नाजायज खर्चो में बढ़ोतरी होगी। आज मानसिक तनाव हो सकता है। आज सूर्य देव को जल दे और गायत्री मंत्र का पाठ अवश्य करें। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों में सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज किसी से व्यर्थ वाद विवाद न करें। आज मान सम्मान में बढ़ोतरी हो रही है। आज आपको यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि चोट लगने की सम्भावना है।
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों के सारे काम बनते नजर आ रहे हैं। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कारोबार में आज मन मुताबिक लाभ होगा। आज आपकों व्यसनों से दूर रहना चाहिए। लोगों में आज आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। नौकरी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में हाथ आजमा सकते हैं जिसका लाभ भी मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ रही हैं। आपके माध्यम से आज किसी करीबी व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। आज परिवार के साथ कहीं पिकनिक या घूमने की प्लानिंग बन सकती है। आज दूर की यात्रा हो सकती है।
कुंभ राशि
आज कुम्भ राशि वालों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं। आज आपको जीविका के क्षेत्र में बहुत परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से कुछ तनाव मिल सकता है। धन का उधार लेन देन करने से बचना श्रेयस्कर होगा। कुछ दिनों से आप के दिमाग में जो भी बातें चल रही हैं उसके क्रियान्वयन का आज उचित समय है। काल करे सो आज कर आज करे सो अब के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए कार्यों को तत्काल प्रभाव से कर डालिये। आज किसी तरह का कोई वादा न करिये। छात्रों को आज उनके परिश्रम का उचित परिणाम प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज आपका मन कार्य में लगेगा और उसका परिणाम भी तत्काल प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में थोड़े उतार चढ़ाव मिल सकते हैं। आज मन में बहुत से भाव उत्पन्न हो रहे हैं। मन में कभी प्रसन्नता और कभी उदासीनता के भाव हो सकते हैं। आज क्रोध में कोई ऐसा कदम न उठाये जो पछतावे का कारण बने। जिस क्षेत्र में आप कार्य करने के इछुक हैं, आपको उस क्षेत्र में अच्छे से सीखने-समझने की आवश्यकता हैं तभी आप सफल हो पाएंगे। जीवन चलने का नाम है इसलिए जीवन को उसके नैसर्गिक प्रवाह में बहने दीजिए।