19 फरवरी को होगा बस्ती महोत्सव का आगाज, आइए जानते है कौन कौन सी बड़ी हस्ती कर रही है शिरकत।
![]() |
बस्ती महोत्सव |
बस्ती महोत्सव 19 फरवरी दिन शुक्रवार से बस्ती के आडिटोरियम अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षा गृह में शुरू हो रहा है, महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। 19, 20, और 21फरवरी तक।
बस्ती महोत्स का आयोजन जनपद बस्ती के वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी और बस्ती महोत्सव सीमित के द्वारा आयोजित किया गया है।
महोत्सव में अपने कला को प्रदर्शित करने के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रथम प्राथमिकता दिया गया, आडिशन के लिए 250 कलाकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिए।
समिति द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन होने पर उन्हें फोन और मैसेज के द्वारा जानकारी उन्हें बता दी जाएगी।
19 फरवरी महोत्सव के उद्धघाटन के लिए मुख्यअतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आना सुनिश्चित हुआ है।
महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यअतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री मोती सिंह कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए देश के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी भी शामिल होंगे।
कवि सम्मेलन के नामचीन कलाकार डा० सुनील जोगी, गीतांजलि शर्मा द्वारा ब्रज की होली खेली जाएगी और प्रसिद्ध कवियत्री डॉ० अनामिका, अम्बर जैन, पदमिनी व विकास बउखल, सोनिया वर्मा,हर्षित सक्सेना महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।
मंदीप शर्मा (बस्ती)
7880507999
अदभुत बस्ती